4 अगस्त 2020 - 13:45
प्रतिबंधों ने घुटने टेके, ईरान के पेट्रोकेमिकल उत्पादन की पैदावार 4 मिलियन टन बढ़ेगी

ईरान के पेट्रोकेमिकल उत्पादों की पैदावार में शीघ्र ही 4 मिलियन टन की वृद्धि होगी।

ईरान की राष्ट्रीय पेट्रोकेमिकल कंपनी के प्रमुख बेहज़ाद मुहम्मदी ने बताया कि पेट्रोकेमिकल पैदावार में वृद्धि के लक्ष्यों के दृष्टिगत अगले 12 महीने के दौरान 27 योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा जिन पर डेढ़ अरब से अधिक का पूंजीनिवेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले साल, 21 मार्च तक ऐसी 17 योजनाएं पूरी हो जाएंगी और हमारी उत्पादन क्षमता 66 मिलियन टन से बढ़कर 90 मिलियन टन तक पहुंच जाएगी।

 

ईरान की राष्ट्रीय पेट्रोकेमिल कंपनी के प्रमुख का कहना था कि 2021 के अंत तक ईरान की पेट्रोकेमिल पैदावार 100 मिलियन टन तक पहुंच जाएगी और इससे देश को 25 अरब डॉलर की वार्षिक आमदनी होगी।